दिग्गज पंजाबी गायिका के मंगेतर को मिली जान से मारने की धमकी

Edited By Kalash,Updated: 20 Jan, 2022 11:31 AM

veteran punjabi singer s fiance received death threats

रियलिटी टी. वी. शो ''बिग बॉस 15'' की मुकाबले बाज और दिग्गज पंजाबी गायिका अफसाना खान के मंगेतर साज को बंबीहा गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने धमकी देने वाले

जीरकपुर: रियलिटी टी. वी. शो 'बिग बॉस 15' की मुकाबले बाज और दिग्गज पंजाबी गायिका अफसाना खान के मंगेतर साज को बंबीहा गैंग के नाम पर जान से मारने की धमकी मिली है। पुलिस ने धमकी देने वाले व्यक्ति को पटियाला से काबू कर लिया है, जिसकी पहचान हरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। यह व्यक्ति खुद को बंबीहा गैंग का मैंबर बता कर अफसाना खान के होने वाले पति साज को जान से मारने की धमकी दे रहा थी। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी 2 केस दर्ज हैं और एक में भगौड़ा चल रहा है।

यह भी पढ़ें: उपमुख्यमंत्री के घर के नजदीक चली अंधाधुंध गोलियां, फैली सनसनी

बता दें कि डी.एस.पी. जीरकपुर हरजिंदर सिंह गिल ने बताया कि अफसाना खान और गायक साज का दूसरा विवाह है। साज को कुछ दिनों से एक व्यक्ति मोबाइल पर बंबीहा ग्रुप का गैंगस्टर बता कर जान से मारने की धमकें दे रहा है। धमकी में वह पहली पत्नी अनुं के साथ चल रहे विवाद हल करने और उसे परेशान न करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर पटियाला के उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। डी.एस.पी. ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है कि उक्त आरोपी कौन से गैंग के साथ संबंध रखता है।

यह भी पढ़ें: आखिर क्यों चुनावी गणित में हिन्दुओं-व्यापारियों को भूल रही राजनीतिक पार्टियां

PunjabKesari

इन दिनों दिग्गज गायिकाअफसाना खान का मंगेतर और गायक साज विवादों में घिरा हुआ है। साज पर छत्तीसगढ़ की एक महिला ने उसकी पहली पत्नी होने का आरोप लगाया है। साथ यह भी कहा कि साज ने धोखे के साथ उसे तलाक दिया है। इस सब के बीच उसके पहले विवाह की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। यह भी सामने आया कि पहली पत्नी से साज के एक बेटी भी है। अनूं शर्मा नाम की महिला का आरोप है कि साज ने उसे धोखे के साथ तलाक देकर 7 साल पुराना विवाह तोड़ा है। बताने योग्य है कि अफसाना खान और साज इस साल जनवरी के आखिर या फिर फरवरी महीने में विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!