अमृतसर नगर निगम दफ्तर में जबरदस्त हंगामा, लगे गंभीर आरोप

Edited By Kalash,Updated: 08 Aug, 2024 05:47 PM

uproar in amritsar municipal corporation office

शिरोमणि अकाली दल की सरकार के समय शुरु हुआ बी.आर.टी.एस. प्रोजेक्ट इस समय बंद हुआ पड़ा है।

अमृतसर : शिरोमणि अकाली दल की सरकार के समय शुरु हुआ बी.आर.टी.एस. प्रोजेक्ट इस समय बंद हुआ पड़ा है। इस प्रोजेक्ट में काम करने वाले कर्मचारी इस समय बेरोजगार हैं और करोड़ों रुपये की लागत से बनी बसें भी इस समय कबाड़ हो रही हैं। इसके चलते समाज सेवी मनदीप सिंह मन्ना  द्वारा बी.आर.टी.एस. कर्मचारियों की आवाज उठाई जा रही है।     

आज वह बी.आर.टी.एस. के कर्मचारियों को साथ लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे। यहां पहले से मौजूद सामाजिक कार्यकर्ता मनदीप मन्ना के पुराने सहयोगी अमृत पाल सिंह बब्लू द्वारा मनदीप मन्ना पर सवाल खड़े किए गए और उनका विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद मनदीप सिंह मन्ना के कुछ साथियों और बी.आर.टी.एस. प्रोजेक्ट के अधीन काम करने वाले कर्मचारियों द्वारा अमृतपाल सिंह उर्फ बब्लू पर हमला कर दिया और यह सारी घटना वहां मौजूद मीडिया ने अपने कैमरे में कैद कर ली।   

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता मनदीप सिंह मन्ना ने कहा कि पिछले लंबे समय से बेरोजगार हुए बी.आर.टी.एस. प्राजेक्ट के अधीन आते कर्मचारियों की मांगों को लेकर वह नगर निगम दफ्तर मांग पत्र देने पहुंचे हैं पर नाजायज ही अमृतपाल सिंह बब्लू द्वारा इनका विरोध किया जा रहा है।   

दूसरी ओर अमृतपाल सिंह बब्लू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मनदीप सिंह मन्ना एक ब्लैकमेलर है। यही बात का खुलासा करने के लिए वे आज यहां पहुंचे हैं पर मनदीप सिंह मन्ना के कुछ साथियों द्वारा उस पर हमला किया गया है जो कि सरासर गलत है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!