ATM उखाड़ कर इनोवा के पीछे बांधा, पुलिस को देख रास्ते में छोड़कर भागे चोर

Edited By Vaneet,Updated: 16 Jul, 2019 10:46 PM

uphold atm and built it behind inova leaving the police on way thief

गत तड़कसार गांव लोहारका स्थित पंजाब नैशनल बैंक का ए.टी.एम. खोदने के बाद अज्ञात चोर उसे कार के पीछे बांध कर ले गए। इलाका निवा...

अमृतसर(अरुण): गत तड़कसार गांव लोहारका स्थित पंजाब नैशनल बैंक का ए.टी.एम. खोदने के बाद अज्ञात चोर उसे कार के पीछे बांध कर ले गए। इलाका निवासियों की तरफ से खड़ाके की आवाज सुनने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी को देख चोर ए.टी.एम. रास्ते में छोड़ कर भाग गए। बैंक मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज करके पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। बैंक मैनेजर मुताबिक ए.टी.एम. में पड़ी 2.77 लाख रुपए की रकम सुरक्षित बताई जा रही है। 

रात करीब 3 बजे पहुंचे अज्ञात चोरों ने पहले ए.टी.एम. को उखाड़ा और बाद में इनोवा कार के पीछे बांध कर ले चले। पीछा कर रही पुलिस पार्टी को देख ए.टी.एम. रास्ते में छोडऩे के बाद चोर फरार हो गए। थाना कम्बों की पुलिस ने बैंक के सहायक मैनेजर दीपक कुमार की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस खंगाल रही है सी.सी.टी.वी. कैमरे जांच अधिकारी ए.एस.आई. रविन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी को देखने के बाद कार सवार लुटेरे लोहारका खुर्द से बल कलां ङ्क्षलक रोड पर ए.टी.एम. छोड़ कर भाग गए। सिंह ने बताया कि पुलिस सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!