अज्ञात वाहन ने फ्रूट रेहड़ी चालक को मारी टक्कर, मौत

Edited By Urmila,Updated: 26 Nov, 2022 11:17 AM

unknown vehicle hit fruit vendor death

एलीवेटिड रोड पर रेहड़ी लेकर घर की ओर लौट रहे 25 वर्षीय नौजवान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

लुधियाना (तरुण) : एलीवेटिड रोड पर रेहड़ी लेकर घर की ओर लौट रहे 25 वर्षीय नौजवान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में रेहड़ी चालक लक्की की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना डिवी नं. 4 की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार लक्की मेन सब्जी मंडी में फ्रूट की रेहड़ी लगाता था। शुक्रवार को वह काम पर नहीं गया। फील्डगंज स्थित घर से वह रेहड़ी लेने के लिए मंडी की ओर निकला। मंडी से रेहड़ी लेकर वह घर की ओर लौट रहा था तभी एलीवेटिड रोड पर एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी और फरार हो गया।

घटना में लक्की का काफी खून बह निकला। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। लक्की मूलरूप से यू.पी. का रहने वाला है। जो कि शादीशुदा है। उसकी पत्नी और 2 बच्चे यू.पी. में ही है। इलाका पुलिस ने मृतक लक्की के परिजनों को सूचना दी है। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Bangladesh

Ireland

Match will be start at 31 Mar,2023 03:00 PM

img title img title

Everyday news at your fingertips

Try the premium service

Subscribe Now!