Birthday Party में हवाई फायरिंग करना युवक को पड़ा भारी, मामला दर्ज

Edited By Kamini,Updated: 14 Jun, 2022 02:29 PM

the youth suffered heavy firing in the birthday party case registered

में दिन प्रतिदिन फायरिंग होने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जन्मदिन की पार्टी में देखने को मिला जहां दोस्तों ........

अमृतसर: पंजाब में दिन प्रतिदिन फायरिंग होने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जन्मदिन की पार्टी में देखने को मिला जहां दोस्तों को हवाई फायरिंग करना भारी पड़ गया। जानकारी के अनुसार दविंदरपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह रात को अपने दोस्त अनुभव के जन्मदिन की पार्टी में न्यू प्रताप नगर 100 फीट रोड गया था और पार्टी में उसके अन्य दोस्त भी आए हुए थे। पार्टी में केक काटने के बाद सभी ने डांस करना शुरू किया और उसी दौरान जगजीत नाम के युवक ने हवाई फायर शुरू कर दिए। रोकने के बावजूद वह लगातार फायर करता रहा। 

इसी दौरान जगजीत की पिस्टल से एक फायर मिस हो गया । इसी दौरान जब जगजीत पिस्टल को संभालने लगा तो मिस हुआ फायर खुद ही चल पड़ा और फायर दविंदरपाल सिंह को जा लगा। थाना बी डिवीजन पुलिस ने दविंदर पाल  की शिकायत पर जगजीत पर मामला दर्ज कर लिया है। जगजीत घटना के समय से फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!