आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, मौजूदा ब्लॉक प्रधान ने साथियों सहित अकाली दल का थामा दामन

Edited By Urmila,Updated: 16 Mar, 2026 02:15 PM

major blow to the aam aadmi party

श्री हरगोबिंदपुर साहिब हलके के कस्बा घुमान में, जिस धरती पर भगत नामदेव जी के चरण पड़े थे, धरती गुरुद्वारा तपियाणा साहिब में बिक्रम सिंह मजीठिया ने कल हलका इंचार्ज राजनबीर सिंह घुमन द्वारा शुक्राने के तौर पर रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब में नतमस्तक हुए...

श्री अचल साहिब (गोरा चहल) : श्री हरगोबिंदपुर साहिब हलके के कस्बा घुमान में, जिस धरती पर भगत नामदेव जी के चरण पड़े थे, धरती गुरुद्वारा तपियाणा साहिब में बिक्रम सिंह मजीठिया ने कल हलका इंचार्ज राजनबीर सिंह घुमन द्वारा शुक्राने के तौर पर रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब में नतमस्तक हुए थे। जहां उनके दौरे ने मौजूदा सरकार की जड़ें हिला दी हैं, वहीं श्री हरगोबिंदपुर साहिब हलके से आम आदमी पार्टी के मौजूदा ब्लॉक प्रधान सूबेदार प्रधान सिंह ढपई, मेंबर बलराज सिंह ढपई, मेंबर रघबीर सिंह ढपई ने अपने साथियों के साथ हलका इंचार्ज राजनबीर सिंह घुमान की लीडरशिप में बिक्रम सिंह मजीठिया से सिरोपा लेकर शिरोमणि अकाली दल का दामन थाम लिया।

पार्टी में शामिल होने के बाद सूबेदार प्रधान सिंह ने कहा कि जैसे ही शिरोमणि अकाली दल बिक्रम सिंह मजीठिया के नेतृत्व में एकजुट हुआ, मौजूदा सरकार की जड़ें हिल गई हैं, वहीं कांग्रेस पार्टी को भी झटका लगा। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब श्री हरगोबिंदपुर साहिब हलके में एक बार फिर शिरोमणि अकाली दल की हवा चलेगी और कई राजनीतिक पार्टियों की जड़ें उखाड़ देगी। उन्होंने कहा कि उन्हें शिरोमणि अकाली दल में शामिल होने पर बहुत गर्व है।

आखिर में माझा के जनरल कहे जाने वाले बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब हर तरफ शिरोमणि अकाली दल के झंडे नजर आएंगे और हलके के लोग श्री हरगोबिंदपुर साहिब से शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज राजनबीर सिंह घुम्मन को फिर से सेवा का मौका देंगे। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन तरलोक सिंह बाठ, पूर्व चेयरमैन दर्शन सिंह औलाख, कुलदीप सिंह मूड़, लखविंदर सिंह ढपई, दौलत सिंह भंबोई, दविंदर सिंह शाहबाद, निर्मल सिंह महमद, लखविंदर सिंह ढपई, गुरनेक सिंह हरचोवाल, धरमिंदर सिंह पंजगराईयां, सरूप सिंह चौड़े, नवनीन सिंह, धरमिंदर सिंह, गुरदयाल सिंह, मनजीत सिंह बोलेवाल, जगदीप सिंह सतपाल सिंह औलख, सुरिंदर सिंह लील कलां, सतनाम सिंह, मुख्तार सिंह औलख, सतनाम सिंह भेट पत्तन, सरपंच दलजीत सिंह, गोरा बोलेवाल, अमरीक सिंह मंडियाला, गुरभेज सिंह मडियाला समेत बड़ी संख्या में अकाली नेता मौजूद थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!