नाकाबंदी के दौरान बड़ी कामयाबी, चोरी के 8 दोपहिया वाहन बरामद

Edited By Urmila,Updated: 25 Apr, 2026 05:25 PM

major breakthrough during blockade

थाना सिटी की पुलिस ने चोरी के 7 मोटर साइकिलों और स्कूटी सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

बटाला (बेरी): थाना सिटी की पुलिस ने चोरी के 7 मोटर साइकिलों और स्कूटी सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एस.एच.ओ सुखजिन्द्र सिंह ने बताया कि एस.एस.पी बटाला डा. महताब सिंह और डी.एस.पी सिटी सुखइन्द्र सिंह के दिशा निर्देशों के तहत पुलिस द्वारा चोर लूटेरों के विरुद्ध विशेष मुहिम चलाई जा रही है। 

उन्होंने कहा कि इसी श्रृंखला के तहत एस.आई सूवम कुमार ने पुलिस पार्टी सहित बैंक कालोनी से नाकाबंदी दौरान सुरजीत सिंह निवासी कादियां को एक चोरीशुदा मोटर साइकिल सहित काबू किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उक्त व्यक्ति से पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही से 6 और चोरी के मोटर सइकिल और एक चोरीशुदा स्कूटी भी बरामद की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके विरुद्ध केस दर्ज कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को माननीय अदालत में पेश करके उसका रिमांड हासिल किया जाएगा और इससे और खुलासे होने की उम्मीद है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!