विवादों में पंजाब की गोइंदवाल जेल, कैदी ने कर दिया यह बड़ा कांड, मची भगदड़

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 Jul, 2024 05:30 PM

the so called brother became a monster

केन्द्रीय जेल फिरोजपुर में गोइंदवाल से तबदील होकर आए बंदी ने जेल कर्मचारियों के साथ बहसबाजी करके उनकी वर्दी फाड़ दी थी और एक वार्डन पर हमला करके उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया। घटना गत दिवस की बताई जा रही है।

फिरोजपुर :  केन्द्रीय जेल फिरोजपुर में गोइंदवाल से तबदील होकर आए बंदी ने जेल कर्मचारियों के साथ बहसबाजी करके उनकी वर्दी फाड़ दी थी और एक वार्डन पर हमला करके उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया। घटना गत दिवस की बताई जा रही है। 

यह भी पढ़ें-पंजाब में बढ़ने लगी ये बीमारी, Positive आ रहे मरीज, ऐसे करें अपना बचाव

उक्त मामलें में पुलिस ने जेल अधिकारी के बयान पर आरोपी बंदी के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज किया है। थाना सिटी फिरोजपुर के सब इंस्पैक्टर स्वर्ण सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में सुखजिन्द्र सिंह सहायक सुपरिडैंट केन्द्रीय जेल फिरोजपुर ने बताया कि आरोपी साजन नायर पुत्र विजय कुमार को गोइंदवाल जेल से फिरोजपुर में तबदील किया गया है, जिसको जब बीते दिन चक्की नंबर 5 में बंद किया जाने लगा तो वह कर्मचारियों के साथ बहसबाजी व गाली-गलौच करने लगा और आरोपी ने वार्डन यादविन्द्र सिंह शर्मा की वर्दी फाड़ ती और बैडमिंटन खेलने वाले रैकेट को तौड़कर उसकी राड से यादविन्द्र शर्मा पर हमला किया। जिससे उसे गंभीर चोटें लगी है। मामलें की जांच कर रहे स्वर्ण सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामलें में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके अगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें-Vehicle चलाते पकड़े गए नाबालिग तो आएगी शामत, जारी हुए नए Order

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!