भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट, संस्कार करते समय पुलिस ने शव को लिया कब्जे में

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Apr, 2022 08:10 PM

the police took possession of the body while performing the rites

गांव मानुपुर में कत्ल करने बाद में चोरी-छिपे किए जा रहे अंतिम संस्कार को पुलिस ने बीच में रोक दिया और मृतक के कंकाल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

समराला (विपन, गर्ग, बंगड़): गांव मानुपुर में कत्ल करने बाद में चोरी-छिपे किए जा रहे अंतिम संस्कार को पुलिस ने बीच में रोक दिया और मृतक के कंकाल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। भतीजा अपने चाचे को ट्रैक्टर नीचे देकर मारने बाद में अंतिम संस्कार करने ही लगा था कि पुलिस ने छापा मार दिया और संस्कार से पहले ही कंकाल निकाल लिए।

जानकारी अनुसार गांव मानुपुर में 65 वर्षीय अवतार सिंह पर ट्रैक्टर चढ़ा कर उसके भतीजे अमरीक सिंह ने कत्ल कर दिया और बाद में अपने साथियों के साथ मिल कर कत्ल को छिपाने के लिए अंतिम संस्कार भी कर दिया, जैसे ही इसकी सूचना खन्ना पुलिस को मिली तो ड्यूटी मैजिस्ट्रेट को साथ लेकर पुलिस अधिकारी मौके पर गए। पानी डाल कर संस्कार रोका गया। मृतक का शरीर करीब 10 प्रतिशत बचा था।

पुलिस ने कंकाल और जला शरीर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रमुख अमरीक सिंह ने बताया कि यह कत्ल का मामला है। आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस की टीमें बना दीं गई हैं, जल्दी ही कातिल पकड़ लिए जाएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!