Edited By Kalash,Updated: 23 Sep, 2026 04:58 PM

कपूरथला के गांव सुरखपुर अकबरपुर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां एक 25 साल के युवक की करंट लगने से मौत हो गई।
कपूरथला (ओबेरॉय): कपूरथला के गांव सुरखपुर अकबरपुर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां एक 25 साल के युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सागर पुत्र मंगा सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक सागर अपने घर में इन्वर्टर पर अपना मोबाइल फोन चार्ज करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसे अचानक करंट लग गया। करंट का झटका इतना तेज था कि सागर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वालों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन उसकी मौत हो गई।
युवक की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। रिश्तेदारों और गांव वालों में भी दुख की लहर दौड़ गई। युवक की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। इस मौके पर परिवार वालों और पूर्व सरपंच सरदार मेजर सिंह ने लोगों से अपील की है कि बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल करते समय पूरी सावधानी बरतें और खासकर बच्चों और युवाओं को बिजली से जुड़े कामों से दूर रखें ताकि ऐसे दर्दनाक हादसों से बचा जा सके। इस दुखद घटना के बाद गांव सुरखपुर अकबरपुर और आसपास के इलाके में मातम का माहौल है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here