लापता हुए प्रवासी मजदूर का इस अवस्था में मिला शव

Edited By Kamini,Updated: 21 Feb, 2022 08:06 PM

the body of the missing migrant laborer was found in this condition

मुकंदपुर कस्बे में एक प्रवासी मजदूर की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। मतृक की पहचान हीरो उर्फ अतुल के रूप में हुई है............

मुकंदपुर (संजीव): मुकंदपुर कस्बे में एक प्रवासी मजदूर की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। मतृक की पहचान हीरो उर्फ अतुल के रूप में हुई है। मृतक प्रवासी मजदूर 24-25 साल से अधिक समय से मुकंदपुर में किसान सुखजीवन सिंह के घर में रह रहा था। 20 फरवरी की रात जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी पत्नी ने मालिक को सूचना दी। सुखजीन सिंह ने उसकी तलाश शुरू की और जब वह नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। आज सुबह प्रवासी मजदूर का शव मुकंदपुर के जनरल श्मशानघाट के सामने गेहूं के खेत में पड़ा मिला। मजदूर की गर्दन पर तेजधार हथियारों से हमले के निशान साफ ​​दिखाई दे रहे थे। इस बीच एस.आई. पवित्र सिंह ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!