मोटर पर मजदूर की गला काटकर ह/त्या, इलाके में फैली सनसनी

Edited By Kalash,Updated: 02 Sep, 2026 11:40 AM

migrant worker crime

थाना हंडेसरा के अधिन गांव जौला कलां के पास राधा स्वामी भवन के सामने एक किसान की मोटर पर रह रहे एक प्रवासी मजदूर ने अपने साथी प्रवासी मजदूर की गला काट कर हत्या कर दी।

लालड़ू (गुरजीत इसापुर): थाना हंडेसरा के अधिन गांव जौला कलां के पास राधा स्वामी भवन के सामने एक किसान की मोटर पर रह रहे एक प्रवासी मजदूर ने अपने साथी प्रवासी मजदूर की गला काट कर हत्या कर दी। घटना देर रात की बताई जा रही है। मृतक की उम्र करीब 50 साल बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मोटर पर रहकर तीन प्रवासी मजदूर काम करते थे। बीती रात एक मजदूर मोटर की छत पर सोने चला गया, जबकि दो लोग नीचे सोने के लिए लेट गए।

देर रात किसी बात को लेकर 2 प्रवासी मजदूरों के बीच झगड़ा हो गया, जिसके बाद एक मजदूर ने कथित तौर पर अपने साथी पर तेजधार हथियार से हमला कर उसका गला काट दिया। हमले में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हंडेसरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के पीछे के कारणों और आरोपी की पहचान के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!