Amritsar पहुंचे BJP महासचिव तरुण चुघ, श्री राम तीर्थ और दुर्गियाना मंदिर में टेका माथा

Edited By Sunita sarangal,Updated: 02 May, 2026 01:26 PM

tarun chugh arrived in amritsar

भारतीय जनता पार्टी के महासचिव तरुण चुघ आज अमृतसर दौरे पर पहुंचे।

अमृतसर(रमन): भारतीय जनता पार्टी के महासचिव तरुण चुघ आज अमृतसर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्री राम तीर्थ और दुर्गियाना मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अमृतसर धार्मिक और आध्यात्मिक नजरिए से बहुत महत्वपूर्ण भूमि है। उन्होंने कहा कि यह वह पवित्र जगह है जहां भगवान वाल्मीकि जी ने अपना आश्रम बनाया था और माता सीता जी भी यहीं रुकी थीं। उन्होंने आगे कहा कि इस भूमि से कई पौराणिक कहानियां जुड़ी हैं और यह जगह आध्यात्मिक शक्ति का केंद्र है। उन्होंने कहा कि यहां आने से मन को शांति मिलती है और यह जगह हमेशा से लोगों को आध्यात्मिक शक्ति देती रही है। उन्होंने कहा कि यह भूमि देवभूमि के नाम से जानी जाती है और यहां आकर आशीर्वाद लेना बहुत बड़ी बात है।

इस दौरान तरुण चुघ ने राजनीतिक मामलों पर भी खुलकर बात की। पंजाब विधानसभा में हाल ही में हुई घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि पवित्र सदन में जो कुछ भी हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग ड्रग्स से लड़ने की बात करते हैं, वे खुद ऐसे व्यवहार में शामिल दिखते हैं, जो लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। उन्होंने ‘आम आदमी पार्टी’ और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे हैं और कई नेता पार्टी छोड़ रहे हैं, जिससे पार्टी का असली चेहरा सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग सब कुछ देख रहे हैं और आने वाले समय में इसका करारा जवाब देंगे।

तरण चुघ ने पश्चिम बंगाल की राजनीति का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों ने अपना फैसला कर लिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताया है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में देश की राजनीति में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!