पंजाब में नशे पर चिंता, स्वदेशी पर जोर – नंगल मेले से CM सैनी का युवाओं को संदेश

Edited By VANSH Sharma,Updated: 24 Mar, 2026 09:23 PM

swadeshi self reliance and drug free future cm saini s key message from nangal

नंगल में आयोजित स्वदेशी मेले में हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिरकत की और मेले का अवलोकन करते हुए प्रदर्शकों व आगंतुकों से संवाद किया।

पंजाब डेस्क: नंगल में आयोजित स्वदेशी मेले में हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिरकत की और मेले का अवलोकन करते हुए प्रदर्शकों व आगंतुकों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने “वोकल फॉर लोकल” के महत्व पर जोर देते हुए युवाओं को स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि युवाओं को विदेशों की ओर रुख करने के बजाय अपने देश में रहकर कार्य करना चाहिए और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि “स्वदेशी” केवल एक शब्द नहीं, बल्कि एक भावना है, जो राष्ट्र को मजबूत बनाती है और अर्थव्यवस्था को सशक्त करती है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी की भावना से ही भारत विकसित राष्ट्र बनेगा।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. सुभाष शर्मा उनके पुराने मित्र हैं और समाज के लिए उनका योगदान सराहनीय है। इस अवसर पर उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदानों को भी याद किया।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने पंजाब की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जो पंजाब कभी “दूध और मक्खन की धरती” के रूप में जाना जाता था, आज वहां नशे की समस्या एक गंभीर चुनौती बन गई है। उन्होंने युवाओं से इस बुराई से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” विज़न को साकार करने के लिए स्वदेशी उत्पादों को अपनाना चाहिए और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए।

PunjabKesari

इस अवसर पर डॉ. सुभाष शर्मा ने भी अपने संबोधन में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इन महान वीरों का बलिदान हमें हमेशा राष्ट्र के प्रति समर्पण और कर्तव्य का संदेश देता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे उनके आदर्शों पर चलते हुए देश की प्रगति में अपना योगदान दें और स्वदेशी को अपनाकर भारत को मजबूत बनाएं।

उन्होंने नंगल में एनएफएल (NFL) के विस्तार के लिए प्रधानमंत्री से मिलकर प्रयास करने का विश्वास दिलाया। छह दिन चले इस मेले में 50 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। कवर ग्रेवाल, गुलरेज अख्तर, कुलविंदर केली तथा डॉ. ममता जोशी की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!