Edited By VANSH Sharma,Updated: 24 Mar, 2026 12:10 AM

पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर एंट्री टैक्स को लेकर फिर से तनाव बढ़ गया है।
पंजाब डेस्क: पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर एंट्री टैक्स को लेकर फिर से तनाव बढ़ गया है। हिमाचल सरकार द्वारा लगाया गया टैक्स सीमावर्ती इलाकों के लोगों और व्यापारियों के लिए भारी बोझ बन गया है।
घनौली-नालागढ़ हाईवे पर 24 मार्च को बड़ा प्रदर्शन होगा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि टैक्स ने छोटे व्यापारियों और स्थानीय किसानों पर सीधे असर डाला है। इस विरोध में किरती किसान मोर्चा के हरप्रीत सिंह भट्टो और जरनैल सिंह मग्रोड़ समेत कई संगठनों ने लोगों को जुड़ने की अपील की है।
मार्च घनौली टी-पॉइंट से शुरू होकर हिमाचल बैरियर तक होगा। नेता गौरव राणा ने सरकार से मांग की है कि सीमावर्ती गांवों के लोगों को पूरी छूट दी जाए और पारस्परिक टैक्स लागू किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर टैक्स वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन और बड़ा और व्यापक होगा। प्रदर्शन में स्थानीय लोग, व्यापारी और ट्रांसपोर्टर शामिल होंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here