Edited By Kalash,Updated: 13 May, 2026 01:04 PM

बंगा के पट्टी मसंदा अधिन आरती शीतला माता कॉलोनी के पीछे पढ़ते एक पशुओं के बाड़े में पशुओं की संभाल का काम करने वाले व्यक्ति का अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बेरहमी से कत्ल करने का समाचार प्राप्त हुआ है।
बंगा (राकेश): बंगा के पट्टी मसंदा अधिन आरती शीतला माता कॉलोनी के पीछे पढ़ते एक पशुओं के बाड़े में पशुओं की संभाल का काम करने वाले व्यक्ति का अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बेरहमी से कत्ल करने का समाचार प्राप्त हुआ है। मौके से मिली जानकारी अनुसार बाड़े के मालिक सतेंद्र जीत सिंह मान पुत्र स हरदेव सिंह मान निवासी बंगा ने पुलिस को सूचना दी कि वह रोजाना की तरह देर शाम बाड़े में गया था। जैसे ही उसने बाड़े का गेट खोल कर देखा तो बाड़े में पशुओं की संभाल के लिए रखे जगतार सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी रिहला सैला थाना महिल पुर नामी व्यक्ति की खून से लथपथ लाश पड़ी हुई थी।
इसे देखते ही उसने बंगा सिटी पुलिस को सूचित किया, उक्त सूचना मिलते ही थाना सिटी बंगा के एस.एच.ओ. एस.आई. जसविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच गए और इसकी जानकारी तुरंत अपने उच्च अधिकारियों को दी, सूचना मिलते ही सीनीयर पुलिस कप्तान तुषार गुप्ता, एस.पी.डी. सरबजीत सिंह बाहीयां, डी.एस.पी. जतिंदर सिंह चौहान, डी.एस.पी. बंगा हरजीत सिंह रंधावा और अन्य जांच एजेंसीस मौके पर पहुंच गई और अपनी कार्रवाई शुरू कर दी।
कत्ल की सूचना मिलते ही मृतक जगतार के परिवार का मेंबर जिन में उनका भाई कुलबीर सिंह, साला जसवंत सिंह पत्नी मनदीप कौर और बहन मौके पर पहुंच गए जिन्होंने बताया की जगतार गत 2 साल से उपरोक्त स्थान पर पशुओं की सांभ संभाल का काम करता आ रहा है और उसकी किसी के साथ भी कोई दुश्मनी और लड़ाई झगड़ा नहीं था। उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई कि वह कातिल को पड़क कर सख्त से सख्त सजा दे ताकि उनको इंसाफ मिल सके। बता दें कि मृतक अपने पीछे दो बच्चे और पत्नी छोड़ गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here