सुनील जाखड़ ने परगट सिंह के लिए कही यह बात, विरोधियों को भी लिया घेरे में

Edited By Urmila,Updated: 17 Dec, 2021 03:48 PM

sunil jakhar said this for pargat singh he also surrounded the opponents

जालंधर में कैबिनेट मंत्री परगट सिंह के हलके में आज कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में विशाल रैली की गई। इस दौरान अपने संबोधन में पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति...

जालंधर: जालंधर में कैबिनेट मंत्री परगट सिंह के हलके में आज कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में विशाल रैली की गई। इस दौरान अपने संबोधन में पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने आम आदमी पार्टी पर सवाल उठाते हुए कहा कि केजरीवाल पंजाबियों को बेवकूफ न समझें। भाजपा को घेरे में लेते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने समझा था और आज हाल देख लो। उन्होंने कहा कि जब केजरीवाल को लोकसभा में पूरे देश ने नकारा था तो तब पंजाब के लोगों ने उनको मौका दिया था। चार एम.पी. 'आप' को दिए थे। आम आदमी पार्टी को तो अपने विधायकों बारे नहीं पता हैं कि कहां-कहां गए हैं |

यह भी पढ़ेंः अब किसान छेड़ेंगे रेल रोको अभियान, पंजाब में उद्योगों को उठाना पड़ सकता है नुकसान

PunjabKesari

वहीं उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि उनके या हमारे एक-दूसरे के साथ मतभेद हो सकते हैं परन्तु उन्हें पंजाब की लड़ाई लड़नी है इसलिए वह आज भी साथ हैं। जाखड़ ने कहा कि इसका सेहरा परगट सिंह को जाता है, जिन्होंने आज स्टेज पर सबको इकठ्ठा कर दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!