सुखबीर बादल का बड़ा ऐलान, महिलाओं को ये सुविधा देने का किया वादा

Edited By Tania pathak,Updated: 13 Apr, 2021 03:19 PM

sukhbir badal s big announcement

इसी बीच अब शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल का भी बड़ा बयान सामने आया है।

पंजाब: पंजाब में 2022 के चुनावों को लेकर राजनितिक पार्टियों की तैयारियां अभी से ही शुरू हो गई है। ऐसे में सभी राजनितिक दल अपने अपने तरीके से जनता को लुभाने में जुटे हुए है। अभी हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य की महिलाओं के लिए ऐलान किया था कि सभी सरकारी बसों में अब से वह मुफ्त सफर करेंगी। इसी बीच अब शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल का भी बड़ा बयान सामने आया है।

मिली जानकारी अनुसार सुखबीर बादल ने 2022 के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि उनकी सरकार बनेगी तो सरकारी बसों के साथ-साथ प्राइवेट बसों में भी महिलाओं को मुफ्त सफर करने की सुविधा दी जाएगी। वहीं जानकारी के लिए बता दें कि बीते महीने कैप्टन की तरफ से मुफ्त सफर के लिए गए फैसले पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। अब सुखबीर बादल का यह वायदा आगे पंजाब में सियासत के समीकरण को कैसे बदलता है यह तो वक़्त ही बताएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!