गन्ना किसानों ने और तेज किया धरना, पूरी तरह से हाईवे बंद करने का किया ऐलान

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 11 Aug, 2022 10:41 PM

sugarcane farmers intensified their strike

पंजाब में गन्ना किसानों द्वारा रक्षाबंधन के चलते एक दिन की छूट देने के बाद कल से धरना और तेज रूप में जारी करने का ऐलान किया गया है।

जालंधर : पंजाब में गन्ना किसानों द्वारा रक्षाबंधन के चलते एक दिन की छूट देने के बाद कल से धरना और तेज रूप में जारी करने का ऐलान किया गया है। किसान नेता मंजीत राय ने बताया कि नौजवानों की मांग पर कल से पूरा हाईवे जाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी गहरी नींद से जाग नहीं रही है, जिस करके अब उन्होंने पूरा हाईवे जाम करने का फैसला किया है। अतः 12 तारीख को गन्ना किसानों द्वारा अब पूरा हाईवे जाम किया जाएगा। सभी किसानों से अपील की गई है कि वे अपने ट्रैक्टर लेकर धरना स्थल पर पहुंचे। 

जिक्रयोग्य है गत 8 अगस्त से गन्ना किसान अपने बकाये को लेकर धरने पर बैठे हैं और फगवाड़ा शूगर मिल चौक के पास पूरी तरह से हाईवे को जाम किया हुआ है। वहीं अब इस धरने को और तेज करते हुए हाईवे को पूरी तरह से बंद करने का ऐलान किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!