Edited By Kalash,Updated: 21 Sep, 2026 05:27 PM

बठिंडा-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह निरंकारी भवन के सामने पी.आर.टी.सी. बस और ब्रेजा कार की टक्कर हो गई।
भवानीगढ़ (विकास, कांसल): बठिंडा-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह निरंकारी भवन के सामने पी.आर.टी.सी. बस और ब्रेजा कार की टक्कर हो गई। हादसे में जानी नुकसान से बचाव रहा जबकि टक्कर के बाद कार बेकाबू होकर हाईवे के बीच पलट गई। इस कारण सड़क पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार पी.आर.टी.सी. की बस भवानीगढ़ से संगरूर की ओर जा रही थी। जब बस निरंकारी भवन के पास पहुंची तो आगे जा रही ब्रेजा कार से इसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार सड़क के बीच पलटकर उल्टी हो गई। कार में सवार जसकरण सिंह और मंगल सिंह, दोनों निवासी कैथल (हरियाणा), बाल-बाल बच गए। इसी तरह बस में सवार सभी यात्री भी चोट से बच गए।
बस चालक सौरव शर्मा ने बताया कि कार चालक आगे जा रही एक जुगाड़ू रेहड़ी को बचाने की कोशिश कर रहा था जिस दौरान उसके द्वारा अचानक कट मार देने के कारण यह हादसा हुआ। वहीं कार चालक का कहना है कि बस चालक की गलती से हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स के एएसआई हरबंस सिंह, कांस्टेबल दलजीत सिंह सहित टीम मौके पर पहुंची। टीम ने हादसाग्रस्त दोनों वाहनों को हाईवे से किनारे करवाकर यातायात बहाल करवाया तथा मामले संबंधी भवानीगढ़ थाने को सूचित किया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here