Edited By Kamini,Updated: 19 Aug, 2022 04:31 PM

पंजाब पुलिस ने मारूति कारों में हुए फ्रॉड का पर्दाफाश किया है।
चंडीगढ़: पंजाब पुलिस ने मारूति कारों में हुए फ्रॉड का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि कबाड़िए ने बाढ़ में कंडम हो चुकी कारें सस्ते दामों पर खरीदी थी। यही नहीं इसके बाद इन्हें फर्जी दस्तावेजों से रीजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटीज के पास रजिस्टर्ड भी करवा दिया गया था। इस मामले की जांच फतेहगढ़ साहिब की पुलिस कर रही थी।
इस पूरे मामले में पुलिस ने कबाड़िए और उसके 4 साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर 2 को गिरफ्तार कर लिया है और इस दौरान 40 कारें भी बरामद की है। आरोपियों की पहचान कबाड़िया पुनीत गोयल, उसका पिता राजपाल सिंह, कार डीलर व मास्टरमाइंड जसप्रीत सिंह उर्फ रिंकू व बठिंडा में आर.टी.ए. एजेंट नवीन कुमार के रूप में हुई है। कबाड़िया अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
यह है पूरा मामला
इस संबंधी जानकारी देते हुए रोपड़ रेंज के डी.आई.जी. गुरप्रीत भुल्लर ने बताया कि पटियाला में भी 2019 में बाढ़ आई थी जिसकी चपेट में आए शोरूम की 87 कारें इसकी चपेट में आ गई थी जो मारूति की थी। यह कारें कंड होने के कारण शोरूम वालों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी और 85 लाख में यह 87 कारें बेच दी।
जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी जांच शुरू कर दी। इस दौरान पता चला कि कम्पनी ने कारों को बेचने के समय इनके चैसी नंबर मिटा दिए थे। इसके बावजूद कबाड़िए ने कबाड़ी पुनित गोयल ने अपने साथियों के मिलकर पंजाब व दूसरे राज्यं में ट्रांसपोर्ट आफिस से रजिस्टर्ड करवा लिए। इसके बाद इन कारों को करोड़ों में बेचा गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here