खाना खाने के बाद छत पर गई Pregnant महिला, पीछे गए पति ने देखा कुछ ऐसा कि निकली चीखें..

Edited By Vatika,Updated: 14 Sep, 2023 11:13 AM

shocking step by pregnant woman in punjab

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

लुधियाना (बेरी): संदिग्ध हालातों में एक गर्भवती महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब महिला का पति छत पर गया तो अंदर कमरे में पत्नी का शव लटक रहा था। सूचना पुलिस को दी गई। थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान सोनिका शर्मा (25) के रूप में हुई है जोकि ई.डब्ल्यू.एस. कालोनी की रहने वाली थी। यह भी पता चला है कि मृतका 7 महीने की गर्भवती थी। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

जानकारी के मुताबिक सोनिका शर्मा का पति जूते-चप्पलों की रेहड़ी लगाता था। दोपहर को खाना खाने के बाद सोनिका छत पर चली गई थी। नीचे उसका पति और एक छोटी बच्ची बैठी हुई थी। जब काफी समय तक सोनिका नीचे नहीं आई तो उसका पति देखने के लिए छत पर बने कमरे में गया जहां सोनिका का शव लटक रहा था। उसने शोर माचाया और आसपास के लोगों को बुलकार शव को नीचे उतारा, मगर उसकी मौत हो चुकी थी।

उसके पति का कहना है कि सब कुछ ठीक चल रहा था। वह कल ही सिनेमा में फिल्म देखकर आए थे। दोपहर को भी सोनिका अच्छी-भली छत पर गई थी मगर उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, लडक़ी के परिवार ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी का पति नशे में उससे मारपीट करता था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!