महिलाए रहें सावधान! मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना के चक्कर में कहीं खाली ना हो जाए आपका बैंक खाता, पढ़ें...

Edited By Vatika,Updated: 03 Jul, 2026 08:49 AM

mawa dhiyan yojana fraud news

सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। आजकल इंटरनेट पर पंजाब सरकार द्वारा

लुधियाना(राज) : सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। आजकल इंटरनेट पर पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई मावां-धियां योजना की ट्रेंड वीडियो काफी वायरल हो रही है। जिसे लेकर पंजाब की महिलाओं और माताओं में फार्म भरने और बैंक अकाऊंट लिंक करने की एक जबरदस्त होड़ लगी हुई है। लेकिन, इसी बीच पंजाब में सरकारी योजनाओं के नाम पर भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाने वाले डिजिटल ठगों और साइबर अपराधियों ने अब एक नई खौफनाक साजिश रची है। इस मावां-धियां योजना के मैसेज की आड़ में साइबर ठग भी सक्रिय हो गए है। क्योकि, ठगों द्वारा लोगों को धड़ाधड़ मैसेज भेजकर यह दावा किया जा रहा है कि 24 घंटे के भीतर उनके खाते में सरकारी राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

लुधियाना पुलिस ने वीडियो बनाकर लोगों को दी नसीहत 
अगर आप भी मोबाइल पर आए ऐसे मैसेज को देखकर उत्साहित हो रहे हैं, तो रुक जाइए। क्योंकि, आपका एक गलत क्लिक आपके पूरे बैंक खाते को पल भर में साफ कर सकता है। आज पुलिस कमिश्नर लुधियाना की ऑफिशियत फेसबुक पेज में साइबर क्राइम टीम द्वारा एक वीडियो बनाकर लोगों को सचेत रहने की नसीहत दी है ताकि वह किसी तरह के साइबा फ्रॉड से बच सके। पुलिस ने जनता को जागरूक करने के लिए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो संदेश जारी किया है। महज 35 सेकंड के इस वीडियो में पुलिस अधिकारी अमरिंदर सिंह ने इस पूरे ठगी के प्रक्रण का पर्दाफाश किया है। उन्होंने बेहद सरल शब्दों में समझाया है कि कैसे डिजिटल दुनिया के ये शातिर शिकारी एक लिंक के जरिए लोगों की जिंदगी भर की कमाई पर डाका डाल सकते हैं। साइबर एक्सपट्र्स के खुलासे के मुताबिक, ये शातिर लुटेरे लोगों की जरूरतों और भावनाओं का नाजायज फायदा उठा रहे हैं।

वीडियो में लोगों से की जा रही अपील
लोगों के व्हाट्सएप या टेक्स्ट मैसेज पर एक बेहद आकर्षक संदेश भेजा जाता है, जिसमें लिखा होता है मवां-धियां योजना के तहत आपकी राशि मंजूर हो गई है। 24 घंटे में पैसे सीधे खाते में पाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। जैसे ही कोई व्यक्ति उत्सुकता या लालच में आकर उस लिंक पर क्लिक करता है, तो हुबहू असली सरकारी वेबसाइट जैसा दिखने वाला एक फर्जी पेज खुल जाता है। वहां फॉर्म भरने के बहाने बैंक खाते की डिटेल, पासवर्ड या ओटीपी जैसी बेहद गुप्त जानकारियां मांगी जाती हैं। जैसे ही यूजर इसे सबमिट करता है, खाते से जमा पूंजी पलक झपकते ही गायब हो जाती है। सोशल मीडिया पुलिस द्वारा अपलोड किए गए वायरल हुई इस अवेयरनेस (जागरूकता) वीडियो में साफ दिखाया गया है कि ये डिजिटल ठग किस तरह लोगों को गुमराह कर सकते हैं। वीडियो में लोगों से पुरजोर अपील की गई है कि बिना जांच-पड़ताल किए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। सरकार कभी भी इस तरह के संदेहास्पद लिंक भेजकर पैसे नहीं बांटती है।

साइबर पुलिस की जनता को सलाह, सतर्क रहें, सुरक्षित रहें
साइबर सेल के इंचार्ज सतबीर सिंह ने जनता को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि किसी भी सरकारी योजना की सत्यता जांचने के लिए केवल उसकी आधिकारिक सरकारी वेबसाइट पर ही जाएं। बैंक खाते, एटीएम या आधार कार्ड से जुड़ी कोई भी निजी जानकारी और ओटीपी किसी के साथ भी शेयर न करें। अगर दुर्भाग्यवश आप ऐसी किसी ठगी का शिकार होते हैं, तो बिना देर किए तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवाएं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!