'तेरे लिए कुछ लाया हूं...' कहकर फास्ट फूड विक्रेता पर फेंका तेजाब, 3 लोग झुलसे

Edited By Urmila,Updated: 14 Jul, 2026 10:53 AM

a young man on a motorcycle threw a packet filled with acid at a fast food vendo

धूरी लाइन इलाके में देर रात बाइक सवार युवकों ने फास्ट फूड का काम करने वाले पर तेजाबी हमला किया।

लुधियाना (राज): धूरी लाइन इलाके में देर रात बाइक सवार युवकों ने फास्ट फूड का काम करने वाले पर तेजाबी हमला किया। युवकों ने पास आते ही कहा कि ‘तेरे लिए कुछ लाया हूं...’और फास्ट फूड का काम करने वाले पर लिफाफे में भरा हुआ तेजाब फैंक दिया जो लिफाफा फटने से बिखर गया और दुकान मालिक सहित 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

वारदात को अंजाम देने के लिए हमलावर अपने मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट पर नीला लिफाफा चढ़ाकर आया था ताकि पुलिस की नजरों से बच सके लेकिन दुकानदारों और जनता ने आरोपी को दबोच लिया और जमकर धुनाई करने के बाद मौके पर पहुंची पी.सी.आर. टीम के हवाले कर दिया।

पीड़ित देव कुमार ने बताया कि उसका देव फास्ट फूड के नाम से काम है। वह धूरी लाइन पर दुकान के बाहर काऊंटर लगाता है। रविवार देर रात वह रोजाना की तरह अपनी दुकान के काऊंटर के भीतर फास्ट फूड तैयार कर रहा था। उसी समय दुकान के ठीक बाहर एक अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर आकर रुका। उसने अपना चेहरा छिपाया हुआ था और कान पर मोबाइल फोन लगाकर किसी से बात करने का नाटक करते हुए लगातार उसकी रेकी कर रहा था। जैसे ही दुकान के आगे भीड़ थोड़ी कम हुई, उसने मौका पाते ही उसकी तरफ हाथ बढ़ाकर एक प्लास्टिक का भारी लिफाफा फैंका। लिफाफा फैंकने से ठीक पहले आरोपी ने बेहद शातिर आवाज में कहा, ‘तेरे लिए कुछ लाया हूं...’।

देव ने जैसे ही उसकी तरफ देखा तो आरोपी ने लिफाफा फैंक दिया। प्रैशर के कारण अचानक जोरदार धमाके के साथ लिफाफा फट गया। लिफाफा फटते ही उसके भीतर भरा हुआ तेजाब सीधा उस की पीठ और वहां काऊंटर के पास खड़े 2 अन्य ग्राहकों के ऊपर जा गिरा। तेजाब गिरते ही देव की पीठ की चमड़ी बुरी तरह जल गई। जलन से तड़पते हुए दोनों ग्राहक बदहवास हालत में तुरंत नजदीकी अस्पताल की तरफ भागे जिनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। वारदात को अंजाम देकर शातिर हमलावर जैसे ही अपनी बाइक स्टार्ट कर भागने लगा, देव और आसपास के दुकानदारों ने शोर मचा दिया। गुस्साई भीड़ ने घेराबंदी करके आरोपी को सड़क पर ही दबोच लिया। जनता ने आरोपी की पहले छित्तर परेड की और मौके पर आई पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने मौके से आरोपी की संदिग्ध बाइक भी जब्त कर ली है। पुलिस के उच्चाधिकारियों का कहना है कि घटना में इस्तेमाल किए गए खौफनाक तरल पदार्थ के सैंपल्स को सील कर फॉरैंसिक जांच के लिए सरकारी लैब भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट होगा कि यह कोई तेजाब था या कोई अन्य जानलेवा ज्वलनशील रासायनिक पदार्थ।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!