Couple मना रहा था Anniversary, तभी अचानक लड़कों ने कर दी हद पार, कैमरे में कैद हुआ सब...

Edited By Vatika,Updated: 06 Dec, 2023 12:54 PM

shocking couple celebrating their wedding anniversary

यहां रहने वाले टिंकू कुमार और उनकी पत्नी सुदर्शना देवी ने बताया कि दोनों घर पर अपनी शादी की सालगिरह मना रहे थे।

पटियाला(कवलजीत): जब पति-पत्नी घर पर अपनी शादी की सालगिरह मना रहे थे तो कुछ लोगों ने उनके घर पर पथराव शुरू कर दिए। घटना अबचल नगर की बताई जा रही है। यहां रहने वाले टिंकू कुमार और उनकी पत्नी सुदर्शना देवी ने बताया कि दोनों घर पर अपनी शादी की सालगिरह मना रहे थे।

इसी दौरान उनके घर के बाहर कुछ नकाबपोश युवक आए और घर पर ईटें-पत्थर फैंकने शुरू कर दिए। ये सारी घटना घर के बाहर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। टिंकू कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी 7 माह की गर्भवती है और घर पर ईंट-पत्थर चलाने वाले लड़कों को हम जानते हैं। 

उन्होंने बताया कि पहले ही लड़कों द्वारा की जाती हरकतों के कारण उन्हें समझाया गया था पर वह नहीं समझे और इस कारण उन्होंने उसके घर पर हमला कर दिया।  पीड़िता सुदर्शना ने कहा कि अगर उसका या उसके बच्चे को कोई नुकसान पहुंचता तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? फिलहाल पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरी जांच गहनता से की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!