Jalandhar में 'आप' को झटका, रविंदर बांसल साथियों सहित शिरोमणि अकाली दल में शामिल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 20 Mar, 2026 10:48 PM

setback for aap in jalandhar several leaders join akali dal

शिरोमणि अकाली दल को उस समय बड़ा बल मिला, जब आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता रविंदर बांसल अपने साथियों सहित अकाली दल में शामिल हो गए।

जालंधर : शिरोमणि अकाली दल को उस समय बड़ा बल मिला, जब आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता रविंदर बांसल अपने साथियों सहित अकाली दल में शामिल हो गए।

रविंदर बांसल, जो विरासत सेवा संगठन के प्रधान, आम आदमी पार्टी जिला जालंधर के नेता, वेस्ट और कैंट हलकों के ऑब्जर्वर तथा अग्रवाल भलाई बोर्ड जालंधर के प्रधान रहे हैं, ने अपने साथियों—तरनपाल सिंह (पूर्व इंचार्ज वार्ड नंबर 22 व 23 और कोऑर्डिनेटर बीसी विंग जालंधर), दीपक शर्मा (पूर्व कोऑर्डिनेटर यूथ विंग हलका सेंट्रल जालंधर) और प्रविंदर सिंह—के साथ पार्टी छोड़ दी।

बताया गया कि पंजाब और दिल्ली की सरकारों में कथित भ्रष्टाचार और अकाली दल की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने यह फैसला लिया। इस मौके पर सुखबीर सिंह बादल (प्रधान, शिरोमणि अकाली दल) और इकबाल सिंह ढींडसा (प्रधान, जिला अकाली दल) ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया और सिरोपाओ देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इन नेताओं को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा।
 
इस अवसर पर एच.एस. वालिया (हलका इंचार्ज कपूरथला), अमृत बीर सिंह (प्रधान, यूथ अकाली दल), आबिद हसन सलमानी और दलविंदर सिंह बड़िंग सहित कई अन्य नेता भी मौजूद रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!