Edited By Kamini,Updated: 24 Apr, 2026 01:44 PM

जिला पुलिस व सीमा सुरक्षाा बल (BSF) ने एक संयुक्त अभियान चलाया है।
अमृतसर: जिला पुलिस व सीमा सुरक्षाा बल (BSF) ने एक संयुक्त अभियान चलाया है। इस दौरान नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना भिंडी सैदां की पुलिस ने BSF के साथ मिलकर भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर 980 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस द्वारा तस्करों की तलाश जारी है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि, कुछ तस्कर बार्डर के रास्ते नशीले पदार्थों की खेप पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके आधार पर पुलिस ने BSF के साथ मिलकर सर्च आप्रेशन चलाया जहां 980 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बरादम की गई हेरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपए बताई जा रही है। फिलहाल इस मामले में अभी तक किसी की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस इन नेटवर्क से जुड़े लोगों की तलाश कर रही है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का कहना है कि हेरोइन को जब्त कर लिया गया है और तस्करों की तलाश की जा रही है। इस मामले में जांच की जा रही है कि ये हेरोइन की खेप कहां से आई थी और कहां पर सप्लाई की जानी थी। पुलिस द्वारा बोर्डर पार से जुड़े तस्करी नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि, इलाके में BSF और पुलिस सुरक्षा को और सख्त किया जाएगा। आगे भी ऐसे संयुक्त अभियान जारी रहेंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here