बेअंत सिंह हत्याकांड: राजोआना की फांसी को उम्रकैद में बदला, चंडीगढ़ प्रशासन करेगा फैसला लागू

Edited By Sunita sarangal,Updated: 12 Nov, 2019 11:30 AM

rajoanas death sentence changed to life imprisonment

पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह के कत्ल के मामले में सजा काट रहे बलवंत सिंह राजोआना की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदल दिया गया है।

चंडीगढ़(अश्वनी): पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के कत्ल के मामले में सजा काट रहे बलवंत सिंह राजोआना की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदल दिया गया है। इसकी जानकारी केंद्रीय ग्रह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को दे दी है। जेल विभाग के सूत्रों के अनुसार राजोआना से संबंधित फाइल मुख्यमंत्री दफ्तर को भेजी गई है। केंद्र सरकार के इस फैसले को श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के मद्देनजर सिख कट्टरपंथियों के प्रति नरमी अपनाने के नजरिए से देखा जा रहा है।

इसके साथ ही पंजाब सरकार ने श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर बाकी कैदियों की सजाएं भी माफ की है। गृह मंत्रालय ने फैसले को लागू कराने की जिम्मेदारी चंडीगढ़ प्रशासन को सौंपी है। गौरतलब है कि 31 अगस्त, 1995 को चंडीगढ़ में सिविल सचिवालय के बाहर पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या कर दी गई थी। उनकी कार को बम से उड़ा दिया था। इस घटना में 16 अन्य लोगों भी मारे गए थे। पंजाब पुलिस के कर्मचारी दिलावर सिंह ने मानव बम की भूमिका निभाई थी। बलवंत सिंह राजोआना ने अपने साथी के साथ इस साजिश को रचा था।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!