Edited By Urmila,Updated: 18 Sep, 2026 03:51 PM

रिश्वत के एक केस में पंजाब पुलिस के सस्पेंडेड डी.आई.जी. हरचरण सिंह भुल्लर के साथ पकड़े गए बिचौलिए कृष्णा शारदा से अब ई.डी. पूछताछ करेगी।
चंडीगढ़ (सुशील): रिश्वत के एक केस में पंजाब पुलिस के सस्पेंडेड डी.आई.जी. हरचरण सिंह भुल्लर के साथ पकड़े गए बिचौलिए कृष्णा शारदा से अब ई.डी. पूछताछ करेगी। मनी लॉन्ड्रिंग केस में ई.डी. को कुछ अहम सबूत मिले हैं। इसी वजह से ई.डी. ने कृष्णा का प्रोडक्शन वारंट लेने के लिए चंडीगढ़ की स्पेशल पी.एम.एल.ए. कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट एप्लीकेशन फाइल की है। कृष्णा अभी बुड़ैल जेल में ज्यूडिशियल कस्टडी में है। कोर्ट ने जेल सुपरिटेंडेंट के जरिए कृष्णा को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। केस की सुनवाई 18 सितंबर को होगी।
ई.डी. की यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में इसी केस में भुल्लर की बेल पिटीशन पर भी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी। 15 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी बेल पिटीशन पर सुनवाई चार हफ़्ते के लिए टाल दी थी और कहा था कि अहम गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद मामले पर आगे विचार किया जाएगा।
ED ने भुल्लर के ठिकानों पर मारी रेड
अप्रैल में, भुल्लर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच के तहत पंजाब-चंडीगढ़ में 11 ठिकानों पर रेड मारी गई थी। चंडीगढ़ के सेक्टर 40 में भुल्लर के घर के अलावा, इन ठिकानों में लुधियाना, पटियाला, नाभा और जालंधर शामिल थे। इस दौरान जांच एजेंसी ने कई डॉक्यूमेंट्स अपने कब्जे में लिए थे। अब ED की जांच का अगला फोकस कृष्ण शारदा है। एजेंसी जानना चाहती है कि रिश्वत के पैसे से जुड़े कथित ट्रांजैक्शन और उससे जुड़े पैसे का आगे इस्तेमाल कहां किया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here