बारिश ने ढाया गरीब परिवार पर कहर, एक की मौत

Edited By Urmila,Updated: 18 Jun, 2022 05:47 PM

rain wreaks havoc on poor family one dead

बीती रात भारी बारिश के कारण लक्खेवाली में एक कमरे की छत गिर गई, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई और उसकी पत्नी घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मजदूर ...

मंडी लक्खेवाली/श्री मुक्तसर साहिब (सुखपाल ढिल्लों/पवन तनेजा): बीती रात भारी बारिश के कारण लक्खेवाली में एक कमरे की छत गिर गई, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई और उसकी पत्नी घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मजदूर गुरदेव सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह रात में अपने कमरे में सो रहा था कि अचानक छत गिर गई और गुरदेव सिंह पर लोहे का गार्डर गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

लोगों का कहना है कि यह एक गरीब परिवार था और छत की हालत खराब थी। गांववासियों ने पंजाब सरकार से परिवार की मदद करने की अपील की है। पता चला कि मृतक मजदूर अपने बच्चों से अलग रह रहा था। घटना की सूचना मिलते ही लक्खेवाली पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और बनती कार्रवाई शुरू की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!