पंजाब पुलिस के फर्जी मुलाजिमों का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Edited By VANSH Sharma,Updated: 23 Mar, 2026 09:47 PM

racket of fake punjab police personnel busted

इस सूचना के आधार पर जब पुलिस ने छापेमारी की तो एक इनोवा कार में सवार तीन व्यक्ति पुलिस की वर्दी में पाए गए।

बरनाला (पुनीत): बरनाला के कस्बा धनौला की पुलिस ने नकली पुलिस मुलाजिम बनकर घूम रहे तीन सदस्यीय गिरोह को पुलिस की वर्दी और एक गाड़ी समेत काबू किया है। जानकारी के अनुसार, धनौला पुलिस द्वारा समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति पुलिस की वर्दी पहनकर भोले-भाले लोगों को सरकारी नौकरियों का झांसा देकर ठग रहे हैं।

इस सूचना के आधार पर जब पुलिस ने छापेमारी की तो एक इनोवा कार में सवार तीन व्यक्ति पुलिस की वर्दी में पाए गए।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान संदीप कुमार, अजय कुमार और गुरप्रीत सिंह, निवासी फिरोजपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ये तीनों आरोपी फिरोजपुर जिले के रहने वाले हैं। ये लोग पंजाब पुलिस की नकली वर्दी और नकली आईडी कार्ड का इस्तेमाल कर अलग-अलग जिलों में जाते थे और लोगों को डरा-धमकाकर उनसे पैसे वसूलते थे।

पुलिस ने उनके पास से मौके पर ही एक इनोवा कार और पुलिस वर्दियां बरामद की हैं। थाना धनौला में इनके खिलाफ केस नंबर 36 के तहत बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं 319(2), 318(4), 308(2), 338, 336(3), 340(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है ताकि आगे की पूछताछ की जा सके।

पुलिस को उम्मीद है कि जांच के दौरान और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं और यह पता लगाया जाएगा कि इस गिरोह के तार अन्य किन-किन इलाकों से जुड़े हुए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!