पंजाब में गैस सकंट! LPG सिलेंडर के लिए लाइन में लगे बुज़ुर्ग की मौ/त, परिवार में मचा कोहराम

Edited By Kamini,Updated: 13 Mar, 2026 12:09 PM

elderly man dies while waiting in line for lpg cylinder

ईरान-इजराइल युद्ध की वजह से LPG की समस्या को लेकर पंजाब समेत पूरे देश में लोगों में दहशत है।

बरनाला (पुनीत मान): ईरान-इजराइल युद्ध की वजह से LPG की समस्या को लेकर पंजाब समेत पूरे देश में लोगों में दहशत है। इसी बीच, बरनाला में गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे एक 66 साल के बुज़ुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान भूषण कुमार मित्तल निवासी गांव शहना के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक बुजुर्ग वह पिछले 2 घंटे से सिलेंडर मिलने का इंतजार कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, भूषण कुमार आज सुबह 8 बजे से अपने बेटे के साथ गैस एजेंसी के बाहर रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए खड़े थे। इसी बीच, अपनी बारी का इंतज़ार करते हुए उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना से आस-पास के लोग भी सदमे में हैं। परिवार वाले उनकी डेड बॉडी घर ले गए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!