Edited By Kamini,Updated: 31 May, 2022 06:05 PM

सिद्धू मूसावाला की हत्या के बाद पंजाबी गायक मनकीरत औलख ने अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। उन्हें गैंगस्टर द्वारा ........
चंडीगढ़: पंजाब में लगातार गैंगवार हो रही है। गैंगस्टरों द्वारा पंजाबी सिंगरों को जान से मारे की धमकी मिल रही है और जान से मारा भी जा रहा है। सिद्धू मूसावाला की हत्या के बाद पंजाबी गायक मनकीरत औलख ने अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। उन्हें गैंगस्टर द्वारा जान से मारने की धमकी मिली है। पिछले महीने ही बंबीहा गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली थी। शरेआम दिन दिहाड़े सिद्धू मूसेवाला की हत्या के और धमकी मिलने के मद्देनजर मनकीरत औलख ने पंजाब पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
मनकीरत पर मूसेवाला के कत्ल का दोष भी लगाया जा रहा है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि मूसेवाला के कत्ल पीछे गायक मनकीरत औलख का हाथ है। यह भी दावा किया गया है कि सभी गायकों से पैसे वसूलण पीछे भी मनकीरत का हाथ है। रविवार शाम को सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बाद गैंगस्टर दविंदर बंबीहा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सांझी की थी। पोस्ट में दावा किया गया है कि लारेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ को मूसेवाला का कत्ल नहीं करना चाहिए था।
बंबीहा ग्रुप की कथित सोशल मीडिया पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि सिद्धू मूसेवाला की मौत पीछे गायक मनकीरत औलख का हाथ है। उन्होंने कहा कि सभी गायकों से पैसे वसूलने के पीछे भी मनकीरत का हाथ है।
पोस्ट में यह भी दोष लगाया गया है कि मनकीरत ही गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई को गायकों के सुरक्षा के बारे महत्वपूर्ण जानकारी देता है। इस पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि सिद्धू मूसे वाला का किसी भी गैंगस्टर के साथ कोई संपर्क या संबंध नहीं था। वह अपनी साधारण जिंदगी जी रहा था। फिर भी अगर उसे बंबीहा ग्रुप के साथ जोड़ रहे हो तो उसकी मौत का बदला जरूर लेंगे। सिद्धू मूसे वाला हमारे दिलों में जीवित रहेगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here