Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 Oct, 2025 07:41 PM

पंजाब के फाजिल्का सैक्टर में होने वाली रिट्रीट सैरेमनी के समय में बदलाव कर दिया गया है।
फाजिल्का (नागपाल) : पंजाब के फाजिल्का सैक्टर में होने वाली रिट्रीट सैरेमनी के समय में बदलाव कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि फाजिल्का सैक्टर के सादकी चौकी में प्रतिदिन होने वाली रिट्रीट सैरेमनी का समय बदल गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बार्डर एरिया विकास मोर्चा के जिला अध्यक्ष लीलाधर शर्मा ने बताया कि यहां से 12 किलोमीटर दूर सादकी चौकी में दोनों देशों के बीच होने वाली रिट्रीट सैरेमनी का समय बदलकर शाम 5 बजे कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पहले यह समय शाम 5.30 बजे था।