कोरोना के बढ़ रहे केसों के चलते पंजाब सरकार ने जारी की एडवाइजरी

Edited By Kamini,Updated: 27 Apr, 2022 05:32 PM

punjab government issued advisory due to increasing cases of corona

पंजाब में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर मौजूदा हालातों की समीक्षा करने के लिए सी.एम. भगवंत मान ने आज बैठक ................

चंडीगढ़: पंजाब में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर मौजूदा हालातों की समीक्षा करने के लिए सी.एम. भगवंत मान ने आज बैठक बुलाई। स्वास्थ्य व  गृह विभाग के साथ यह मीटिंग हुई। सी.एम. भगवंत मान ने आज वीडियो कान्फ्रैंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मीटिंग में शामिल हुए। इस दौरान सी.एम. मान ने कहा कि कोरोना कंट्रोल में है। मीटिंग के पहले सी.एम. मान ने पंजाब के सेहत अधिकारियों से मीटिंग करके कोरोना का ब्यौरा लिया था।

PunjabKesari

सेहत मंत्री डॉ. विजय सिंगला ने कहा कि मास्क न पहने वालों को जुर्माना नहीं होगा लेकिन उन्होंने लोगों को सावधानी रखनी जरूरी है। कोरोना के नए केस आ रहे हैं परन्तु चिंता की कोई बात नहीं है। पड़ोसी राज्यों में कोरोना के बढ़ रहे केसों को लेकर पंजाब सरकार ने लोगों को मास्क पहनने की एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि लोगों को भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचना चाहिए। घर से बाहर निकलते ही मास्क लगाना चाहिए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी पी.एम. नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए मीटिंग हुई। इस दौरान कोरोना को लेकर सभी राज्यों और केंद्र के बीच सकारात्मक चर्चा हुई। सी.एम. मान ने कहा कि पंजाब में हालात कंट्रोल में हैं आगे भी हालातों को काबू में रखने के लिए जरूरी कदम उठाएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!