Punjab : 15 अगस्त से इन लोगों को मिलने जा रहा बड़ा तोहफा, जानें क्या है खबर

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 Jun, 2025 09:40 PM

punjab government is going to give a big gift to people from 15th august

पंजाब में वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है।

पंजाब डैस्क : पंजाब में वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पंजाब का कुराली बाइपास खुलने जा रहा है, जिससे कि मोहाली-चंडीगढ़ का सफर और भी आसान हो जाएगा। 
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों को ट्रैफिक जाम से एक बड़ी राहत मिलने जा रही है। वर्षों से इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह खुशखबरी भरी न्यूज है कि कुराली बाइपास कॉरिडोर 15 अगस्त को जनता के लिए खोल दिया जाएगा। यह घोषणा मोहाली की उपायुक्त कोमल मित्तल ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के साथ समीक्षा बैठक के बाद की। इस बाईपास के खुलने से जहां दिल्ली, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और पंजाब के आंतरिक इलाकों से जुड़ाव होगा वहीं  चंडीगढ़, मोहाली और ज़ीरकपुर जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक जाम से भी राहत मिलेगी। 

1,835 करोड़ की लागत से तैयार इस बाईपास के प्रोजेक्ट को 2023 में करीब 8 महीने के लिए रोक दिया गया था, जिससे टाइमलाइन प्रभावित हुई। पहले इसे 30 जून तक शुरू करने की योजना थी, लेकिन अब 15 अगस्त को उद्घाटन होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!