Punjab : महिला अध्‍यापिका संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, नहर के किनारे मिली स्‍कूटरी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Jul, 2025 11:16 PM

punjab female teacher missing under suspicious circumstances

नंगल के नजदीकी गांव मानकपुर के सरकारी प्राइमरी स्कूल की एक महिला अध्‍यापिका की संदिग्‍ध परिस्थितियों में गायब होने की जानकारी मिली है और उसकी स्कूटरी नहर के किनारे खड़ी पाई गई ।

नंगल (सैनी): नंगल के नजदीकी गांव मानकपुर के सरकारी प्राइमरी स्कूल की एक महिला अध्‍यापिका की संदिग्‍ध परिस्थितियों में गायब होने की जानकारी मिली है और उसकी स्कूटरी नहर के किनारे खड़ी पाई गई । इस संबंध में जब नंगल के एस.एच.ओ. सिमरजीत सिंह से बात की तो उन्‍होंने बताया कि महिला अध्‍यापक के पिता ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनकी बेटी मानकपुर के स्‍कूल में पढ़ाती है और आज सुबह वह करीब 7:30 बजे अपने घर से स्‍कूल के लिए निकली थी परंतु स्‍कूल नहीं पहुंची और बाद में उन्‍हें सूचना मिली थी कि एक स्‍कूटरी नहर के किनारे खड़ी है।

एस.एच.ओ. ने बताया कि पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच में जुट गई है और उक्त अध्यापिका को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं।। इस संबंध में बी.पी.ई.ओ. योगराज ने बताया कि उन्‍हें भी उक्‍त महिला अध्‍यापक संबंधी दोपहर को ही जानकारी मिली थी और जब उनके परिजनों से संपर्क किया गया तो वह भी उनकी तलाश में लगे थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!