मान कैबिनेट ने लिया अहम फैसला, इस गारंटी पर लगी मोहर

Edited By Kalash,Updated: 06 Jul, 2022 02:41 PM

punjab cabinet decision

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान बड़ा फैसला

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान बड़ा फैसला लेते हुए मुफ्त बिजली गारंटी पर मोहर लगाई गई है। इस बारे में जानकारी देते हुए सी.एम. मान द्वारा ट्वीट किया गया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि ''पंजाब की जनता को हमने एक बड़ी गारंटी दी थी कि सरकार बनते ही हम 300 यूनिट बिजली मुफ़्त में देंगे। सरकार के इस फ़ैसले पर आज कैबिनेट की मुहर लग गई है। अब हर बिल पर 600 यूनिट बिजली माफ़ होगी। हम पंजाब की जनता से किए सभी वादों को पूरा करेंगे। हम जो कहते हैं, वो करते हैं।''

PunjabKesari

गौरतलब है कि बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 855 नवनियुक्त पटवारियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे और उन्हें बधाई देते हुए ईमानदारी से काम करने को कहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!