Punjab: लड़के के मुंह पर लिख दिया "चोर", खंभे से बांध की छित्तर-परेड

Edited By Vatika,Updated: 06 Nov, 2025 03:00 PM

punjab boy has thief written on his face

यहां शहीद ऊधम सिंह चौक के पास एक युवक द्वारा जूस की दुकान पर चोरी करने

जलालाबाद : यहां शहीद ऊधम सिंह चौक के पास एक युवक द्वारा जूस की दुकान पर चोरी करने का मामला सामने आया है। चोरी करते हुए युवक को दुकानदार और आसपास के लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने उसे खंभे से बांध दिया और उसके चेहरे पर “चोर” लिख दिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, चोरी करने वाला युवक जलालाबाद का ही रहने वाला है और नशे का आदी बताया जा रहा है। वह पहले भी कई बार चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है, जिससे इलाके के लोग उससे काफी परेशान थे। जब उसने शहीद ऊधम सिंह चौक के पास जूस की दुकान से नकदी चुराने की कोशिश की, तो लोगों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। पहले उसकी जमकर पिटाई की गई, फिर खंभे से बांधकर चेहरे पर “चोर” लिख दिया गया।

फिलहाल, इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि युवक नशे की लत के कारण बार-बार चोरी करता है, इसलिए उसे सबक सिखाने के लिए ऐसा कदम उठाया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!