Punjab : 9 महीने की गर्भवती महिला का शव मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Jun, 2025 08:22 PM

punjab body of a 9 month pregnant woman found

फाजिल्का के पालीवाला गांव में रहस्यमय परिस्थितियों में गर्भवती महिला का शव मिलने के बाद मृतक महिला के परिजनों ने पुलिस पर उनकी बात न सुनने का आरोप लगाते हुए हाईवे जाम कर दिया।

फाजिल्का  : फाजिल्का के पालीवाला गांव में रहस्यमय परिस्थितियों में गर्भवती महिला का शव मिलने के बाद मृतक महिला के परिजनों ने पुलिस पर उनकी बात न सुनने का आरोप लगाते हुए हाईवे जाम कर दिया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि मृतका 9 महीने की गर्भवती थी और करीब 10 दिन में उसे बच्चे को जन्म देना था। शुक्रवार को पुलिस ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि उनकी बेटी का शव मिला है, जिसके बाद जब वे उसे देखने गए तो उसका शव मीनियावाली गांव के खेतों में बुरी हालत में पड़ा था।

उनका कहना है कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पुलिस को संदिग्धों के बारे में सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस आरोपी को थाने ले आई, लेकिन उसे चाय-पानी देकर घर भेज दिया। उन्होंने कहा कि घटना से पहले की सी.सी.टी.वी. फुटेज भी उनके पास है। जिसमें एक लड़का उनकी बेटी को अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। उन्होंने पुलिस को इस सी.सी.टी.वी. फुटेज के बारे में भी जानकारी दी है और उस लड़के के बारे में भी बताया है।

इसके बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने मांग की है कि उनकी बेटी और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को मारने वालों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर शिरोमणि पंथ अकाली दशमेश तरना दल पंजवा निशान के जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह व अन्य नेताओं ने कहा कि उनके संगठन के प्रमुख सिंह साहिब बाबा मेजर सिंह सोढ़ी के निर्देश पर वे लोगों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि इस गर्भवती लड़की के हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!