विधानसभा सत्र में हंगामाः राणा गुरजीत के बेटे को सदन से निकाला बाहर

Edited By Vatika,Updated: 01 Apr, 2022 01:50 PM

punjab assembly session

चंडीगढ़ के मसले पर पंजाब सरकार की तरफ से विधानसभा का आज विशेष सत्र बुलाया गया है।

चंडीगढ़ः चंडीगढ़ के मसले पर पंजाब सरकार की तरफ से विधानसभा का आज विशेष सत्र बुलाया गया है। इस दौरान सदन में विपक्ष की तरफ से काफ़ी हंगामा किया गया, वहीं नियमों का उल्लंघन करने को लेकर कांग्रेस के राणा गुरजीत के बेटे राणा इंद्र प्रताप  को सदन में से बाहर निकाल दिया गया। स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने मार्शल को इंदरप्रताप सिंह को सदन में से बाहर निकालने के आदेश दिए। 

दरअसल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से चंडीगढ़ पंजाब को देने का प्रस्ताव विधानसभा में पेश किया गया। इसके बाद प्रस्ताव पर चर्चा हुई। अंत में जब मुख्यमंत्री भगवंत मान बोलने लगे तो सुलतानपुर लोधी से आज़ाद उम्मीदवार जीते राणा इंद्र प्रताप सिंह ने बोलना शुरू कर दिया। इसको देखते हुए स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधायक राणा  इंद्र प्रताप सिंह को बाहर निकाल दिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!