लुधियाना : GT रोड पर लोगों ने लगाया धरना, नम आंखों से की ये मांग

Edited By Kalash,Updated: 25 Jul, 2024 02:42 PM

protest in ludhiana

लुधियाना के लोगों द्वारा छावनी मोहल्ला बिजली घर का घेराव कर जी.टी रोड पर धरना लगाया गया।

लुधियाना (हितेश): लुधियाना के लोगों द्वारा छावनी मोहल्ला बिजली घर का घेराव कर जी.टी रोड पर धरना लगाया गया। इस दौरान लोगों का दर्द छलकता दिखाई दिया। लोगों का कहना है कि 15 दिनों से उनके घरों में बिजली और पानी नहीं आ रहा है। इस कारण उनका जीना दुश्वार हो गया है। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में 15 दिनों से बिजली न आने व पानी न मिलने के कारण घरों में बच्चों का हाल बेहाल है। इस दौरान लोगों ने इलाका निवासियों की आंखों से दर्द छलका और उन्होंने कहा कि उन्हें खैरात की बिजली नहीं चाहिए। लोगों का कहना था कि मुफ्त बिजली की जगह पैसे लेकर उन्हें बिजली दे दी जाए ताकि वह अपने परिवार का सही ढंग से पालन-पोशण कर सकें।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

    

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!