लुधियाना में ससुराल की प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने जहरीली चीज निगली, मौ+त

Edited By Vatika,Updated: 18 Sep, 2026 11:37 AM

commit suicide

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

लुधियाना (राज): लुधियाना देहाती के हलका सुधार के अधीन आते गांव बुर्ज लिट्टां में 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका तीन महीने की गर्भवती थी, जिसकी मौत के साथ ही उसके गर्भ में पल रहे मासूम बच्चे की भी जान चली गई।

नशे की लत से बुरी तरह परेशान थी विवाहिता
मृतका के मायके पक्ष ने उसके पति पर बेरहमी से मारपीट करने और गला घोंटकर हत्या करने के संगीन आरोप लगाए हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना सुधार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति और उसके ससुर को हिरासत में ले लिया है, जबकि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लुधियाना के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। मृतका की पहचान हरप्रीत कौर (25) पत्नी जसप्रीत सिंह निवासी गांव बुर्ज लिट्टां के रूप में हुई है। मायके गांव घूंघराणा (अहमदगढ़ मंडी) से पहुंचे परिजनों ने बताया कि हरप्रीत कौर पिछले काफी समय से ससुराल में चल रहे घरेलू क्लेश और पति की नशे की लत से बुरी तरह परेशान थी। विवाद बढ़ने के चलते वह कुछ समय पूर्व अपने मायके आ गई थी। परिजनों के अनुसार, रविवार को ही उसका पति जसप्रीत सिंह मायके पहुंचा था। उसने परिजनों और हरप्रीत के सामने आगे से नशा छोड़ने और ठीक से रहने का भरोसा दिलाया था, जिसके बाद परिवार ने समझा-बुझाकर हरप्रीत को उसके साथ वापस गांव बुर्ज लिट्टां भेज दिया था।

गर्भ में पल रहे तीन माह के भ्रूण की मौके पर ही मौत
मायके वालों ने पुलिस को दिए बयानों में आरोप लगाया कि ससुराल लौटने के अगले ही दिन यानी सोमवार रात जसप्रीत कथित तौर पर अत्यधिक नशे की हालत में घर पहुंचा। उसने कमरे में घुसते ही हरप्रीत के साथ गाली-गलौज और बुरी तरह मारपीट शुरू कर दी। परिजनों का आरोप है कि मारपीट के बाद जसप्रीत ने बेरहमी से हरप्रीत का गला घोंट दिया, जिससे दम घुटने के कारण उसकी और गर्भ में पल रहे तीन माह के भ्रूण की मौके पर ही मौत हो गई। मायके पक्ष के सदस्यों ने दावा किया कि जब वे सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तो हरप्रीत के शरीर पर कई जगह चोटों के स्पष्ट निशान मौजूद थे। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने इस जघन्य हत्याकांड को आत्महत्या का रूप देने की पूरी कोशिश की ताकि वे कानून के शिकंजे से बच सकें। इस घटना के बाद से मायके परिवार में चीख-पुकार और मातम का माहौल है। वारदात की सूचना मिलते ही थाना सुधार के प्रभारी इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल लुधियाना की मोर्चरी में रखवा दिया है। थाना प्रभारी कुलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पति जसप्रीत सिंह और उसके दादा जोगिंदर सिंह को हिरासत में ले लिया है और दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि मायके वालों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मौत के सही कारणों का खुलासा मेडिकल व पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा, जिसके आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!