शौंक का नहीं कोई मोल, व्यक्ति ने VIP नंबर के लिए खर्चे लाखों

Edited By Kalash,Updated: 17 Apr, 2022 03:15 PM

person spent lakhs for the number of vip

जिस्ट्रेशन एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आर.एल.ए.) ने नई सीरीज सी.एच.01.-सी.जे. के साथ ही पुरानी सीरिज के बचे फैंसी नंबरों की ऑक्शन की। विभाग को 378 फैंसी नंबरों की ऑक्शन

चंडीगढ़ (राजिंद्र शर्मा): रजिस्ट्रेशन एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आर.एल.ए.) ने नई सीरीज सी.एच.01.-सी.जे. के साथ ही पुरानी सीरिज के बचे फैंसी नंबरों की ऑक्शन की। विभाग को 378 फैंसी नंबरों की ऑक्शन से 1.50 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। ऑक्शन में 0001 नंबर रिजर्व प्राइस 50 हजार के मुकाबले 15.44 लाख रुपए में नीलाम हुआ जिसे सेक्टर-30 निवासी बृज मोहन ने अपनी नए एक्टिवा के लिए खरीदा है। एक्टिवा की एक्स शोरूम कीमत 71,149 रुपए है।

यह भी पढ़ें : अहम खबरः मुख्यमंत्री भगवंत मान का दिल्ली दौरा स्थगित

इसके अलावा 0002 नंबर रिजर्व प्राइस 30,000 के मुकाबले 5.46 लाख रुपए में नीलाम हुआ। साथ ही 0007 नंबर 4.41 लाख, 0003 नंबर 4.27 लाख, 0005 नंबर 4.09 लाख, 0009 नंबर 3.70 लाख, 0004 नंबर 3.02 लाख और 0020 नंबर 3.01 लाख में नीलाम हुआ। विभाग पुरानी सीरीज के बाकी बचे कई नंबरों की भी ऑक्शन करने में सफल रहा है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!