Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 Nov, 2021 07:49 PM

बीते दिन दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह की चुनौती स्वीकार करते दिल्ली के 250 स्कूलों की लिस्ट जारी की थी।
चंडीगढ़ : बीते दिन दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पंजाब के शिक्षा मंत्री परगट सिंह की चुनौती स्वीकार करते दिल्ली के 250 स्कूलों की लिस्ट जारी की थी। इसको लेकर परगट सिंह ने ट्वीट्स की झड़ी लगाते सिसोदिया की तरफ से जारी स्कूलों की लिस्ट पर बड़े सवाल उठाए हैं। उन्होंने सिसोदिया को बदले में जवाब देते कहा है कि आपने 250 स्कूलों की लिस्ट नहीं बल्कि स्कूलों की लोकेशनें जारी की हैं।
परगट सिंह ने कहा कि मुझे लगता है कि आप इतनी जल्दी में थे कि जो लिखा था, उसे पढ़ा भी नहीं। मैंने कहा था कि हम राष्ट्रीय प्रदर्शन ग्रेडिंग इंडैक्स 2021 के मापदण्डों पर तुलना करेंगे। परगट सिंह ने कहा कि उन्होंने पहले भी इसकी जानकारी मांगी थी परन्तु वह इस बात से हैरान हैं कि वह क्यों छिपा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं आपको इस तरह भागने नहीं दूंगा। उन्होंने सिसोदिया को सवाल किया कि जब विद्यार्थियों की संख्या में गिरावट आ रही है तो आप शिक्षा में क्या सुधार कर रहे हो। जब कोई प्रिंसिपल नहीं है तो आप पढ़ाई के लिए किस को भेज रहे हो? उन्होंने कहा कि जब विद्यार्थी 10वीं में फेल हो रहे हैं तो उच्च शिक्षा के लिए कौन जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब नए स्कूल नहीं हैं तो बुनियादी ढांचो की बात क्यों की जा रही है। उन्होंने सिसोदिया को सवाल किया कि इन नुक्तों पर चर्चा करने से क्यों झिजकते हो। उन्होंने कहा कि मैं अरविन्द केजरीवाल को पूरी सूची देने के लिए विनती करता हूं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here