सज्जन कुमार की शोक सभा पर सियासत तेज: BJP प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने AAP पर उठाए सवाल

Edited By Kalash,Updated: 03 Sep, 2026 11:41 AM

bjp spokesperson rp singh

1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे सज्जन कुमार के निधन के बाद आयोजित शोक सभा में नेताओं की मौजूदगी को लेकर पंजाब की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है।

पंजाब डेस्क : 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे सज्जन कुमार के निधन के बाद आयोजित शोक सभा में नेताओं की मौजूदगी को लेकर पंजाब की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में आम आदमी पार्टी पर सवाल उठाए हैं।

आर.पी. सिंह ने कहा कि सज्जन कुमार की शोक सभा में भाजपा के तीन सांसदों के शामिल होने को लेकर आम आदमी पार्टी पूरे पंजाब में विरोध प्रदर्शन कर रही है, जबकि भाजपा नेतृत्व इन सांसदों को पहले ही उनके कदम के लिए फटकार लगा चुका है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या आम आदमी पार्टी अपने नेताओं के लिए भी वही मापदंड अपनाएगी। 

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी नरसंहार के आरोपी सज्जन कुमार की शोक सभा में शामिल होने वाले पूर्व सांसद और ‘आप’ नेता महाबल मिश्रा के बारे में क्या? क्या अरविंद केजरीवाल में हिम्मत है कि वे महाबल मिश्रा से इस मामले पर सवाल करें और उनसे स्पष्टीकरण मांगें? 

उन्होंने कहा कि क्या भगवंत मान जो ‘आप’ को पूरे पंजाब में विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति दे रहे हैं, में इतनी हिम्मत है कि वे केजरीवाल से कहें कि अपनी पार्टी के नेता महाबल मिश्रा से इस मामले पर स्पष्टीकरण मांगें? उन्होंने कहा कि जवाबदेही चयनात्मक नहीं हो सकती।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!