जेल में नशे की एंट्री पर सवाल, 2 हवालातियों से ड्रग्स बरामद

Edited By Urmila,Updated: 06 Sep, 2026 10:47 AM

questions raised over the entry of drugs into the jail

जेल की सुरक्षा कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ रही है। चेकिंग के दौरान हवालातियों से नशीले पदार्थ बरामद होने पर ...

लुधियाना (स्याल): जेल की सुरक्षा कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ रही है। चेकिंग के दौरान हवालातियों से नशीले पदार्थ बरामद होने पर पुलिस ने सहायक सुपरिंटेंडेंट सुखपाल सिंह की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी जानकारी देते हुए पुलिस जांच अधिकारी देवेंद्र पाल ने बताया कि हवालाती सुनील से 13 ग्राम सफेद रंग का व रोहित से 27.8 ग्राम काले रंग का नशीला पदार्थ बरामद किया गया। दोनों आरोपीयो पर एनडीपीएस, प्रिजन एक्ट की धारा का मामला दर्ज कर लिया है। हवालातियों को प्रोटेक्शन वारंट पर लाकर भी पूछताछ तक की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!