Edited By Kalash,Updated: 05 Sep, 2026 03:06 PM

शनिवार दोपहर को एक तेज रफ्तार एस.यू.वी. कार ने एक ई-रिक्शा और ऑटो को टक्कर मार दी।
लुधियाना (तरुण): शनिवार दोपहर को एक तेज रफ्तार एस.यू.वी. कार ने एक ई-रिक्शा और ऑटो को टक्कर मार दी। जिसमें ई-रिक्शा चालक और ऑटो चालक गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना दरेसी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक सहित कार को कब्जे में ले लिया है।
ई-रिक्शा चालक इंद्र ने बताया कि वह रोजाना की तरह सड़क पर गेड़े के लिए जा रहा था। वह शिवपुरी चौंक से भीतर की तरफ जा रहा था। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मारी बाद में एक ऑटो को टक्कर मार दी। घटना में उसके सिर और हाथ, पैर पर बुरी तरह चोट लगी है। लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुटटी दे दी गई है जबकि ऑटो चालक के हाथ की हड्डी टूट गई है। थाना दरेसी की पुलिस ने कार सहित चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here