लुधियाना में अखबार बांटने वाले हॉकरों पर बाइकर्स गैं/ग का कहर, चंद दिनों में 4 लूट की वारदातें

Edited By Urmila,Updated: 25 Oct, 2026 09:21 AM

biker gangs are targeting newspaper suppliers

महानगर में सुबह-सवेरे घरों तक अखबार पहुंचाने वाले न्यूज पेपर सप्लायर अब बेखौफ बाइकर्स गैंग के निशाने पर आ गए हैं।

लुधियाना (राज) : महानगर में सुबह-सवेरे घरों तक अखबार पहुंचाने वाले न्यूज पेपर सप्लायर अब बेखौफ बाइकर्स गैंग के निशाने पर आ गए हैं। घंटाघर मुख्य केंद्र से अखबार उठाकर शहर के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई के लिए निकलने वाले हॉकरों को सुनसान सड़कों और फ्लाईओवर पर तेजधार हथियारों के बल पर लूटा जा रहा है। पिछले कुछ ही दिनों के अंतराल में हथियारबंद बाइक सवार बदमाशों ने चार अलग-अलग हॉकर्स पर जानलेवा हमले कर उनसे नकदी और मोबाइल फोन लूट लिए हैं। तड़के के समय पुलिस की गश्त और पीसीआर सुरक्षा न के बराबर होने के चलते हॉकरों में भारी दहशत का माहौल है। मामले को लेकर लुधियाना न्यूज पेपर सप्लायर वेलफेयर एसोसिएशन ने पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा से हॉकर्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने और संवेदनशील रूटों पर गश्त बढ़ाने की पुरजोर मांग की है।

पवेलियन मॉल पुल बना लुटेरों का सेफ जोन, चंद दिनों में सामने आईं 4 वारदातें 

लुटेरों ने मुख्य रूप से घंटाघर से पवेलियन मॉल की तरफ जाने वाले फ्लाईओवर और अंदरूनी संपर्क मार्गों को अपना सुरक्षित ठिकाना बना लिया है, जहां वे सुबह 4 से 6 बजे के बीच अखबार सप्लायरों के आने का इंतजार करते हैं। पहले वारदात में आज तड़के साइकिल पर अखबार सप्लाई करने निकले काका नामक हॉकर को पवेलियन मॉल पुल पर तीन हथियारबंद युवकों ने घेर लिया। एक ही बाइक पर आए सवार तीनों बदमाशों ने तेजधार हथियार तानकर उससे मोबाइल लूट लिया। जबकि दूसरी वारदात 23 अक्तूबर की है। जिसमें पवेलियन मॉल के समीप स्थित एलिवेटेड रोड पर दो बाइक सवार बदमाशों ने हॉकर अनिल कुमार का रास्ता रोक लिया। लुटेरे धारदार हथियार के बल पर उससे 7 हजार रुपये की नकदी छीन ले गए। खौफ के चलते पीड़ित ने तुरंत पुलिस में शिकायत तक दर्ज नहीं करवाई। ऐसे ही तीसरी वारदात दो दिन पहले छाबड़ा ठेके के नजदीक बाइक सवार बदमाशों ने हॉकर केशव कुमार को निशाना बनाया। लुटेरों ने उस पर तेजधार हथियार से वार किया और उसका मोबाइल फोन छीनकर भाग निकले। ऐसे ही चौथी वारदात में करीब एक सप्ताह पहले शिवपुरी इलाके के पास पिछले हफ्ते बाइक सवार लुटेरों ने हॉकर शंकर को रोका। आरोपियों ने तेजधार हथियार से हमला कर शंकर को गंभीर रूप से घायल कर दिया और उससे मोबाइल फोन व नकदी लूट ली।

सुबह 4 से 6 बजे के बीच गायब रहती है पीसीआर गश्त 

हॉकर्स का कहना है कि वे हर रोज सुबह 4 बजे घंटाघर स्थित अखबार वितरण केंद्र पर पहुंचते हैं और सवा चार या साढ़े चार बजे के करीब विभिन्न कॉलोनियों के लिए निकलते हैं। इस समय सडकें खाली होती हैं और पुलिस के नाके या गश्त वाहन कहीं नजर नहीं आते। इसी का फायदा उठाकर बाइक सवार अपराधी बेखौफ होकर घूमते हैं और अकेले जा रहे साइकिल या बाइक सवार हॉकर्स को घेर लेते हैं।

अखबार सप्लायर एसोसिएशन ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

गातार हो रही इन लूट की वारदातों के बाद हॉकरों की जान पर बन आई है। लुधियाना न्यूज पेपर सप्लायर वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों और दीपक भाटिया ने इस संबंध में पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा को मामले से अवगत करवाते हुए हस्तक्षेप की मांग की है। एसोसिएशन ने मांग की है कि घंटाघर, माता रानी चौक, पवेलियन मॉल फ्लाईओवर, एलिवेटेड रोड, शिवपुरी और छाबड़ा चौक जैसे प्रमुख रूटों पर तड़के 4 बजे से सुबह 7 बजे तक विशेष तौर पर पीसीआर मोटरसाइकिलों की निरंतर गश्त सुनिश्चित की जाए, ताकि शहर की अखबार वितरण प्रणाली बिना किसी भय और बाधा के सुचारू रूप से जारी रह सके। उधर, एडीशनल सी.पी. रूपिंदर सिंह ने सुबह के समय गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!