लुधियाना में सरेआम स्नैचिंग! कारोबारी के गले से 3 तोले की सोने की चेन झपटी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Oct, 2026 06:33 PM

brazen robbery in ludhiana

शहर के पॉश और व्यस्ततम बाजारों में शुमार घुमारमंडी इलाके में सरेआम झपटमारी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खालसा कॉलेज के नजदीक परिवार सहित खाने-पीने रुके एक कार कारोबारी के गले से शातिर झपटमार ने झपट्टा मारकर 3 तोले की सोने की चेन उड़ा ली। पीडि़त...

लुधियाना (राज) : शहर के पॉश और व्यस्ततम बाजारों में शुमार घुमारमंडी इलाके में सरेआम झपटमारी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खालसा कॉलेज के नजदीक परिवार सहित खाने-पीने रुके एक कार कारोबारी के गले से शातिर झपटमार ने झपट्टा मारकर 3 तोले की सोने की चेन उड़ा ली। पीडि़त के शोर मचाने से पहले ही आरोपी पलक झपकते ही गायब हो गया। इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने अज्ञात स्नेचर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक राहुल कुमार, जोकि मॉडल टाउन इलाके में ही कार सेल-परचेज का कारोबार करते हैं, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ घुमारमंडी गए हुए थे। रास्ते में खालसा कॉलेज के समीप वे चांप खाने के लिए रुके। उनका परिवार कार के भीतर ही बैठा रहा, जबकि वह खुद ऑर्डर देने के लिए गाड़ी से नीचे उतरकर चांप की रेहड़ी के पास खड़े हो गए। राहुल कुमार के अनुसार, वह रेहड़ी पर ऑर्डर का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान एक अज्ञात युवक आसपास पैदल टहलता हुआ नजर आ रहा था। मौका देखते ही उक्त युवक ने पीछे से आकर राहुल के गले पर जोरदार झपट्टा मारा और करीब 3 तोले की सोने की चेन खींच ली। छीनाझपटी के दौरान चेन का कुछ हिस्सा टूटकर उसके हाथ में ही रह गया, जबकि बाकी का बड़ा हिस्सा आरोपी लेकर फरार हो गया। जब तक पीडि़त कुछ समझ पाते और शोर मचाते, शातिर युवक आंखों से ओझल हो चुका था। वारदात के तुरंत बाद इलाके में हडक़ंप मच गया और पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। 

मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। यह पूरी वारदात पास ही लगे एक सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपी के हुलिए और उसके भागने के रूट की पड़ताल कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर सुराग जुटाए जा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!